{"_id":"62547a1e26668b5e78538dda","slug":"the-heat-of-the-sun-disturbed-the-temperature-reached-42-degrees-shamli-news-mrt584149742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश ने किया परेशान, 42 डिग्री रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश ने किया परेशान, 42 डिग्री रहा तापमान
विज्ञापन
शामली गर्मी में महिला व बच्ची को लेकर स्कूटी पर जाता युवक।
- फोटो : SHAMLI
शामली। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का प्रकोप जून के बराबर हो गया है। पिछले सालों के मुकाबले इस बार रिकार्ड गर्मी अप्रैल के दौरान पड़ रही है। जनजीवन बेहद प्रभावित हो रहा है। दोपहर चढ़ते ही शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है, जिस कारण व्यापारी भी मायूस दिखाई दे रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी से अगले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। गर्म हवाओं ने लू का अहसास करवा दिया है।
सुबह से ही गर्मी शुरू हो जाती है
सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। दस बजे के बाद से तो आसमान से मानों आग बरसने लगती है। तपिश के चलते घरों से बाहर निकलने में भी दिक्कतें होती हैं। पंखे भी गर्म हवा देने लगते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा परेशान करने वाली है।
इस बार सामान्य से 11 डिग्री अधिक तापमान
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार सामान्य तापमान से करीब आठ से ग्यारह डिग्री अधिक तापमान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दर्ज किया गया है, जबकि पहले यह तापमान जून में दर्ज किया जाता रहा है। पिछले दो वर्ष की बात करें तो कोरोना काल में कारखाने, फैक्ट्री, ट्रैफिक बंद होने और प्रदूषण कम होने से तापमान भी कम रहा था, जिस कारण लोगों को अप्रैल में अधिक गर्मी की मार का सामना नहीं करना पड़ा। इस बार हालात बिल्कुल विपरीत हैं और अभी से ही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इस माह में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
जनजीवन के लिए घातक बढ़ती गर्मी
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि अप्रैल में बढ़ता लगातार तापमान का ग्राफ जनजीवन के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। गर्मी के कारण लोग अभी से झुलस रहे हैं। ऐसे में जून-जुलाई के दौरान गर्मी का प्रकोप बेहद अधिक होने का अनुमान है। इस बार चिलचिलाती गर्मी के साथ लू का दौर भी आरंभ हो गया है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें व साथ में जूस, लस्सी, दही सहित अन्य पेय पदार्थों के सेवन को तरजीह दें। धूप में निकलने से परहेज करें व बाहर निकलते समय खुद को ढककर रखें।
आज रहेंगे बादल, तीन दिन बाद
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले चार दिन में तापमान फिर से तेजी से बढ़ने की संभावना है।
इस माह यूं बढ़ा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
एक अप्रैल 39 19
दो अप्रैल 38 20
तीन अप्रैल 38 19
चार अप्रैल 38 20
पांच अप्रैल 39 19
छह अप्रैल 39 19
सात अप्रैल 39 19
आठ अप्रैल 40 21
नौ अप्रैल 41 21
दस अप्रैल 41 21
11 अप्रैल 42 24