फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The heat increased due to hot air, the temperature reached 38 degrees Celsius

Shamli News: गर्म हवा से बढ़ी तपिश, 38 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The heat increased due to hot air, the temperature reached 38 degrees Celsius
शामली। गर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार को गर्म हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहे। दोपहर को बाजार व सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

अप्रैल के महीने में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को सुबह से ही गर्म हवा चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर में हवा की गति तेज होने से लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। धूप से बचने के लिए छाता भी लगाए रहे। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर के समय लोग घर से कम निकले। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम रही। इससे कारोबार पर असर रहा।
विज्ञापन

शाम के समय गर्मी का असर कुछ कम होने के कारण लोग घर से बाहर निकले। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया और 38 डिग्री सेल्सियस बना रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed