फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The health of the exams student worsened, treatment provided at the center

परीक्षा दे रही छात्रा की तबियत बिगड़ी, केंद्र पर दिलाया उपचार

Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The health of the exams student worsened, treatment provided at the center
परीक्षा दे रही छात्रा की तबियत बिगड़ी, केंद्र पर दिलाया उपचार
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन हाईस्कूूल और इंटर की दो पालियों में परीक्षा हुई। इन विषयों की परीक्षा में कुल पंजीकृत 13881 परीक्षार्थियों में 13369 परीक्षार्थी सम्मलित हुए जबकि 512 ने परीक्षा छोड़ दी। देशभक्त इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर छात्रा की तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक को बुलाकर उपचार दिलाया गया।
बृहस्पतिवार को जनपद के सभी 34 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसी पाली में इंटर की चित्रकला आलेखन और चित्रकला प्रावैधिक की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से इंटर की भूगोल, भौतिक विज्ञान, बही खाता लेखा शास्त्र की परीक्षाएं हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देशभक्त इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। शिक्षकों ने चिकित्सक को बुलाकर छात्रा को दवा दिलाई। इसके बाद छात्रा ने पूरी परीक्षा दी। पहली पाली में छात्रा आरती गृह विज्ञान की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा शुरू होने के करीब 40 मिनट बाद छात्रा को अचानक सिर चकराने के साथ ही उल्टी आने लगी। छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ने पर कक्ष निरीक्षकों ने इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी। इसके बाद केंद्र पर ही निजी चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार दिलाया गया। इसके बाद छात्रा की हालत में सुधार आया। इसके बाद छात्रा ने पूरे समय तक अपनी परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed