{"_id":"61abafa1e495a945ac16de41","slug":"the-head-husband-got-the-houses-of-outsiders-built-on-government-land-shamli-news-mrt567611875","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पति पर सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों के मकान बनवाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पति पर सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों के मकान बनवाने के आरोप
विज्ञापन
कैराना तहसील समाधान दिवस में साहूकार के विरूद्ध शिकायत करने पहुचा अकबरपुर सुनहेटी निवासी परिवा?
- फोटो : SHAMLI
प्रधान पति ने सरकारी भूमि पर बनवा दिए बाहरी लोगों के मकान
शामली, कैराना। दर्जनों ग्रामीणों ने मौजूदा ग्राम प्रधान पति पर बाहरी व्यक्तियों के गांव में मौजूद राज्य सरकार की खाली पड़ी भूमि पर गलत तरीके से मकान बनवाकर अवैध कब्जे कराने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर हो रहें अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने व अवैध कब्जे हटवाने की मांग की हैं।
शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी ग्रामीण नासिर हसन, बिलाल, बॉबी, नौशाद, इरफान, जब्बार अली व साबिर सहित आदि ग्रामीणों ने शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में खाली पड़ी राज्य सरकार की भूमि पर ग्राम प्रधान पति व अन्य भूमाफिया द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा हैं। फिलहाल भी ग्राम प्रधान पति व उनके समर्थकों द्वारा सरकारी भूमि पर मकान बनवाने का निर्माण कार्य चल रहा हैं। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति वोटों के लालच में बाहरी व्यक्तियों को गांव में पड़ी सरकारी भूमि पर लाकर बसा रहें हैं। जिनसे 10 से 20 हजार रुपये लेकर 100-200 गज का प्लॉट भी दिया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने राज्य सरकार की भूमि पर चल रहें निर्माण कार्य को बंद कराने तथा अवैध कब्जे हटवाकर कब्जा धारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की हैं।
साहूकार ने मजदूर की भूमि पर किया कब्जा
कैराना। साहूकार से लिए रुपये ब्याज सहित वापस लौटाने के बाद भी साहूकार ने मजदूर की जमीन पर कब्जा कर लिया। मजदूर ने यह आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में शिकायत की।
विज्ञापन
शनिवार को गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी मजदूर इस्लाम अपने परिवार के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। मजदूर ने एडिशनल एसपी ओपी सिंह को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया गया हैं कि करीब 6 साल पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ समय तक जब वह ब्याज पर ली गई रकम को वापस नहीं कर पाया तो ब्याज देने वाले साहूकार ने उसकी करीब 1 बीघा भूमि व मकान पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। मजदूर ने बताया कि करीब 5 साल पहले दो व्यक्तियों के सामने उसने साहूकार के 2 लाख रुपये व उसका ब्याज करीब 50 हजार रुपये अदा कर दिए थे। तब साहूकार ने एक माह के अंदर उसकी भूमि व मकान को खाली करने का वायदा किया था। मजदूर ने आरोप लगाया कि अब साहूकार उसकी जमीन व मकान खाली करने से मार कर रहा है। मजदूर ने मकान व जमीन को साहूकार से कब्जा मुक्त कराकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।