फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The grief of killing four family members, shops closed

पंजाबी कालोनी समेत आसपास की दुकानें बंद रही

Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The grief of killing four family members, shops closed
शामली की पंजाबी कॉलोनी में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : SHAMLI
परिवार के चार सदस्यों की हत्या का गम, दुकानें रहीं बंद
विज्ञापन

शामली। शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर लोगों में गम का माहौल बना रहा। पंजाबी कॉलोनी सहित आसपास की मेन सड़क की दुकानें बंद रहीं।
मंगलवार को घर में अजय पाठक, पत्नी स्नेह पाठक और बेटी वसुंधरा के शव मिले थे। देर रात में पानीपत में अजय की कार जली हालत में मिली। कार की डिक्की में उनके बेटे भागवत का शव जली हालत में मिला था। परिवार के सभी चार सदस्यों की हत्या को लेकर लोगों में गम और गुस्से का माहौल बना रहा। पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या को लेकर बुधवार सुबह से ही पंजाबी कालोनी और आसपास की मेन सड़क पर दुकानें बंद रखी गई।
विज्ञापन

दो दशक पहले हुए चड्ढा दंपती हत्याकांड की चर्चा जुबां पर आई
शामली। शहर में करीब दो दशक पहले बड़ा बाजार में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रामलाल चड्ढा दंपती हत्याकांड लोगों की जुबान पर आई। लोगों ने कहा कि जिस तरह से पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक परिवार की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। लगभग उसी तरह करीब दो दशक पूर्व बड़ा बाजार में रहने वाले कपड़ा व्यापारी रामलाल चड्ढा और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। उनके शव भी मकान में खून से लथपथ मिले थे। उस समय वह दंपती हत्याकांड काफी चर्चा में रहा था। पुलिस ने उस समय दंपती की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में होने का खुलासा किया था।

शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बंद पड़ी दुकानें।

शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बंद पड़ी दुकानें।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed