फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The green signal of many proposals including the boundary wall of the temple

मंदिर की चहारदीवारी समेत कई प्रस्तावों की हरी झंडी

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The green signal of many proposals including the boundary wall of the temple
कांधला। नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड बैठक में नगर के कई विकास कार्यों को सर्वसम्मिति से पास किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभागार में पालिका बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। जिसमें 28.09 करोड़ रुपये की आय और 27.09 करोड़ व्यय के रूप में अनुमानित बजट पास गया। नगर के प्रसिद्ध सूरजकुंड महादेव मंदिर की चहारदीवारी, नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य गेट निर्माण, मोहल्ला खैल में बस्ती के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन को नगर पालिका के खर्च से स्थानांतरित कराए जाने, लाइसेंस शुल्क में वृद्धि, छोटी नहर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक सड़क की जर्जर हालत को देखते हुए ठेकेदार को नोटिस दिए जाने के साथ बाईपास रोड के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष वाजिद हसन और संचालन अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने किया। इस दौरान सभासद तनुज कुमार, संजय मित्तल, इंद्रपाल, मनीष गोयल, दीपक कुमार, अरविन्द कुमार जावेद, तैय्यब, इलियास, जहागीर के साथ दर्जनों सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed