फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   the greatest attribute of god almighty

ईश्वर का सबसे बड़ा गुण सर्वशक्तिमान

Sun, 29 Aug 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
the greatest attribute of god almighty
शामली आर्य समाज मन्दिर में प्रवचन करते उपदेशक - फोटो : SHAMLI
शामली। आर्य उपदेशक वेद प्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि ईश्वर का सबसे बड़ा गुण सर्वशक्तिमान है। हम सभी को ईश्वर की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को आर्य समाज परिसर में श्रावणी पर्व पर चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के छठे दिन वैदिक यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य यज्ञमान स्त्री आर्य समाज की संरक्षिका कमला आर्य के प्रपौत्र वैभव व रूपा आर्य, डा. अजय बाबू शर्मा व अनिता शर्मा, अशोक आर्य व मिथलेश आर्य, कमलकांत धीमान व रीता धीमान रहे। यज्ञ के ब्रह्मा डा. रविदत्त शास्त्री रहे।

भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद ने प्रत्येक गृहस्थ के लिए पांच यज्ञों का विधान किया है, जिनमें ब्रह्म यज्ञ, देवयज्ञ, पितृयज्ञ, वैश्वदेवयज्ञ, अतिथि यज्ञ शामिल हैं। परमात्मा का मुख्य नाम ओम है। दिल्ली से आए उपदेशक वेदप्रकाश श्रोत्रिय ने कहा कि महर्षि दयानंद ने शाश्वत सत्य पर चलने के लिए सारे संसार को प्रेरित किया। हम जो करते हैं, वह कर्म नहीं है। कर्ता के द्वारा सबसे इच्छित को प्राप्त करने के लिए निरंतर किया जाने वाल काम कर्म है। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, आर्य विद्या सभा के प्रधान राजपाल आर्य व मंत्री दिनेश आर्य, सुरेंद्र आर्य, आर्य, अंबरीश आर्य, जगन्नाथ मिश्रा, देवी सिंह आर्य, विनोद आर्य, देवेंद्र आर्य, कुलदीप आर्य, गिरधारी गोयल, अर्जुन आर्य, रामकुमार आर्य, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्य, मंत्री सुनीता पाल, कोषाध्यक्ष उषा आर्य, मीरा वर्मा, नीलम आर्य, पूनम आर्य, अर्चना आर्य, मंजू आर्य, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुभाष धीमान ने किया।

शामली आर्य समाज मन्दिर में  आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते आर्य समाज के लोग

शामली आर्य समाज मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते आर्य समाज के लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed