{"_id":"61abb316f5477e26a35e68ff","slug":"the-gradual-fast-of-senior-citizens-continued-for-the-fourth-day-shamli-news-mrt5676170176","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर वरिष्ठ नागरिकों के धरने पर बोलते पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल।
- फोटो : SHAMLI
वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी रहा जारी
शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर तीन हजार किए जाने की मांग को लेकर चौथे दिन भी वरिष्ठ नागरिकों का क्रमिक अनशन जारी रहा। वरिष्ठ नागरिकों के क्रमिक अनशन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने समर्थन देकर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाएगा।
शनिवार को शहर के एतिहासिक स्थल के सुभाष चौक पर चौथे दिन वरिष्ठ नागरिकों के सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक क्रमिक अनशन पर महिपाल शर्मा, पदम सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, चमनलाल अरोरा, मेघराम, जियालाल, विरेंद्र कुमार, हरपाल सिंह, राजपाल पांचाल, विरेंद्र कुमार, रमेशचंद विश्वकर्मा बैठे। समिति के अध्यक्ष रमेशचंद विश्वकर्मा ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वृद्धों की जनसंख्या 50 हजार है। विधवाओं व दिव्यांगों की संख्या इससे अलग है। यदि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को वोट नहीं देंगे।
रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा। अध्यक्षता रामदेव शर्मा ने की व कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल गोयल ने किया। नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सुभाष धीमान, महेश धीमान, रामेश्वर दयाल, सुभाष चंद, प्रेमचंद मित्तल, नरेंद्र शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह, मदन कुमार, हरीशचंद, इलमचंद, सत्यवीर मलिक, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, बालादेवी, कुसुम, मायावती, कमलेश, कृष्णकांत आदि मौजूद रहे।