{"_id":"5e5411f48ebc3ef3f51dc994","slug":"the-government-returned-the-proposal-to-build-the-bridge-shamli-news-mrt4706599114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन ने लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन ने लौटाया
विज्ञापन
शामली। मंडल में उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से डांगरौल, कनियान और हरियाखेड़ा गांव को जोड़ने वाले कृष्णा नदी पर बनने वाले नए पुल का प्रस्ताव शासन में लटक गया है। शासन से इस पुल पर आपत्ति लगाकर वापस सेतु निगम को भेज दिया गया है। शासन ने क पुल से लेकर दूसरे पुल की दूूरी कम से कम 10 किमी होने की आपत्ति लगाई है।
कैराना-कांधला, बुढ़ाना रोड पर राजपुर गढ़ी और एलम भनेड़ा मार्ग पर कृष्णा नदी पर दो पुल हैं। डांगरौल-कनियान और हरियाखेड़ा को जोड़ने के लिए कृष्णा नदी पर नया पुल बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के निर्देश पर जिले के लोक निर्माण विभाग ने डांगरोल गांव में कृष्णा नदी पर पुल का 7 करोड़ 29 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कराया गया था। डांगरौल गांव में कृष्णा नदी पर पुल का इस्टीमेट उत्तर प्रदेश सेतु निगम सहारनपुर मंडल ने शासन को भेजा गया था। शासन ने डांगरौल गांव में कृष्णा नदी पर पुल का इस्टीमेट उत्तर प्रदेश सेतु निगम को आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया है।
उत्तरप्रदेश सेतु निगम के अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह स्याना ने बताया कि एक पुल से लेकर दूसरे पुल की दूूूूूूरी कम से कम दस किमी होने का नियम है। डांगरौल पुल में दस किमी लंबाई से कम होकर नियम बताकर वापस किया गया है। उधर, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि वे जल्द ही शासन में अफसरों से डांगरौल पुल के संबंध में वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
काबड़ौत पुल की अप्रोच रोड का निर्माण अगले पांच दिनों में पूरा होगा
उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह स्याना ने बताया कि मेरठ-करनाल फॉरलेन पर काबड़ौत में कृष्णा नदी के पुल के अप्रोच रोड का काम फरवरी अंत में पूरा लिया जाएगा। पुल और अप्रोच रोड को जोड़ने के लिए पत्थर डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगले पांच दिनों में अप्रोच रोड का निर्माण पूरा हो जाएगा।