फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The government doubted the claims of the officials

शासन ने अधिकारियों के दावे पर संदेह जताया

Tue, 19 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The government doubted the claims of the officials
शासन ने अधिकारियों के दावे पर संदेह जताया
विज्ञापन

शामली। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में शामली जिला दिसंबर माह में पहले स्थान पर रहा, लेकिन गुणवत्ता निर्धारण को लेकर शासन ने सुधार के निर्देश दिए हैं। दरअसल, डीएम और एसपी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण को संतोषजनक या खराब गुणवत्ता की श्रेणी में रखना होता है। जिले के सभी निस्तारण संतोषजनक श्रेणी में रखे जा रहे हैं। इसे लेकर शासन ने संदेह जताया है।

शासन के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने पूरे प्रदेश की आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की समीक्षा रिपोर्ट जनपदों को भेजी है। इस रिपोर्ट में शामली जनपद के अधिकांश मामलों का निस्तारण संतोषजनक होने पर संदेह जताया गया है। कहा गया है कि निस्तारण संतोषजनक दर्शाने के बावजूद आम जनता ने 80 प्रतिशत मामलों में फीड बैक ऋणात्मक दिया है। शासन ने इस बिंदु पर सुधार के निर्देश दिए हैं। उधर, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि दिसंबर 2020 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री कार्यालय की मूल्याकंन रिपोर्ट में मुख्यमंत्री संदर्भ के दो, ऑनलाइन संदर्भ के 428, डीएम-एसपी संदर्भ के 175, पीजी पोर्टल संदर्भ के 17 एवं संपूर्ण समाधान एवं थाना समाधान दिवस के 60, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 552 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन सभी का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। इससे शामली जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शिकायतों की बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग की जा रही है। शासन की रिपोर्ट में जिन बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं, उनमें सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed