फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The gloom of Gandhi Park disappears, silence falls

गायब हुई गांधी पार्क की रौनक, पसरा सन्नाटा

Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The gloom of Gandhi Park disappears, silence falls
शामली गांधी पार्क में लगी एक्सराइज मशीन जहां शाम सुबह शाम लोग एक्सराइज करते थे आज ये खाली पड़ी है? - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर की घनी आबादी के बीच स्थित मंडी गांधी गंज के पार्क की रौनक देखते ही बनती थी। रोज शाम को बच्चों की टोलियां यहां खूब खेलती थीं और धमाल मचाती थी। महिलाओं, युवतियों के ग्रुप बैठे खूब बातें किया करते थे। मगर कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में पार्क की रौनक ही गायब है।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच बने इस पार्क में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाएं इसका महत्व बढ़ाती हैं। पार्क में चारों तरफ बाउंड्रीवाल के सहारे लगे हरे भरे पेड़ इसका सौंदर्य बढ़ाते हैं। यहां पर स्कूलों की छुट्टियां होते ही मोहल्लेवासी मिलजुलकर बच्चों के लिए समर कैंप चलाते थे। छुट्टियों में बच्चे खूब मस्ती करते थे। सुबह से शाम तक बच्चे क्रिकेट खेलते थे। युवा बैडमिंटन खेलते थे। महिलाएं और बुजुर्ग टहलते थे और सुबह शाम मेला सा लगा रहता था। कोई झूले पर झूलता था तो कोई व्यायाम करते हुए नजर आता था। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना का खात्मा होने के बाद यहां फिर पहले जैसी चहल पहल होगी।
विज्ञापन

- बच्चों को गर्मियों की छुट्टी का इंतजार रहता था। स्कूल की छुट्टियां होते ही पार्क में सुबह से शाम तक बच्चे खेलते ही नजर आते थे। लेकिन जब से कोरोना की वजह से लॉकडाउन हुआ है तब से पार्क वीरान पड़ा रहता है। यहां पर कोई नहीं आता। बच्चे भी घरों में ही रहते है। - विनीत कुमार देशवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कूल से गर्मी की छुट्टी होते ही यहां पर बच्चे क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलते थे। इस बार दो महीने से लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद हैं। मजबूरी में बच्चे घर में रहते हैं। पार्क में वीरानी छाई रहती है। - मनोज कुुमार
- लॉकडाउन से पहले पार्क में खुशनुमा माहौल रहता था। सुबह-शाम मेला सा लगा रहता था। बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सब पार्क में आते थे। बच्चे झूला झूलते थे, क्रिकेट खेलते थे। समर कैंप लगता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सब कुछ बंद है। - विपुल मित्तल
पार्क इस क्षेत्र की शोभा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह वीरान पड़ा हुआ है। पहले आसपास के सब लोग यहां आते थे और बच्चे भी खेलते थे। पार्क की देखरेख भी मोहल्लेवाले मिलजुलकर करते थे। लॉकडाउन की वजह से लोगों का आना जाना बंद हुआ तो देखरेख भी कम हो गई। अब तो बस पेड़ पौधे में पानी के लिए टंकी खोल देते हैं। कभी-कभी पानी का छिड़काव कर देते है। - अनुराग जैन

लॉकडाउन के कारण पार्क में अब कोई नहीं आता। बच्चे इंतजार करते थे कि कब गर्मियों की छुट्टियों हो और वे पार्क में खुलकर मस्ती करें, लेकिन इस बार हालात उल्टे हैं। पार्क सूना पड़ा रहता है। कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब घर में रहते है। - दीपक गोयल

सूना पड़ा शामली की गांधीगंज मंडी स्थित गांधी पार्क  गांधी पार्क से संबंधित खबर के फोटो

सूना पड़ा शामली की गांधीगंज मंडी स्थित गांधी पार्क गांधी पार्क से संबंधित खबर के फोटो- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed