{"_id":"6611af8efa4cdce95f028db4","slug":"the-girl-was-kidnapped-to-beg-shamli-news-c-14-mrt1024-512966-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भीख मंगवाने के लिए किया था बच्ची काे अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भीख मंगवाने के लिए किया था बच्ची काे अगवा
Sun, 07 Apr 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में हरिद्वार से बच्ची को लेकर जाता आरोपी
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव करौदा हाथी से बरामद तीन साल की मासूम बच्ची को आरोपी ने हरिद्वार से भीख मंगवाने के लिए अगवा किया था। हरिद्वार की कोतवाली पुलिस ने बालिका का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शामली के गांव करौदा हाथी से तीन साल की बच्ची ज्योति को बरामद किया था। पुलिस गांव हाथी करौदा निवासी सुरेंद्र सिंह को अपने साथ ले गई थी। हरिद्वार पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को संभल निवासी महेंद्र द्वारा अपने बेटे के मुंडन के दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी ज्योति उर्फ किरन के कहीं चले जाने संबंधी सूचना दी थी, जिस पर कोतवाली नगर में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्ची को लेकर जा रहे अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया पेज का सहारा लिया गया। इसके आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपी सुरेंद्र कश्यप को पकड़कर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि बच्चों को देखकर लोग भीख आसानी से दे देते हैं, इसलिए आरोपी ने बच्ची का अपहरण भीख मांगने व मंगवाने के लिए किया था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। वह ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता था। आरोपी को नशा करने का आदी बताया गया है।