{"_id":"61213fdb8ebc3e21935cfb4a","slug":"the-gift-of-pac-camp-and-firing-range-may-be-available-next-month-shamli-news-mrt552796048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह मिल सकता है पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह मिल सकता है पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह मिल सकता है पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज की सौगात
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर माह में शामली आ सकते हैं। वह कैैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में पीएसी बटालियन कैंप और गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज की का शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां के लोगों की नब्ज भी टटोलेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 के दौरान राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में हुई चुनावी सभा में कैराना-कांधला के बीच पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने ऊंचा गांव में बटालियन कैंप के लिए 24.8697 हेक्टेयर भूमि और फायरिंग रेंज के लिए 68.565 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। साथ ही करीब 34.68 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।
27 अगस्त 2019 को प्रथम किस्त के रुप में दस करोड़ और तीन अक्तूबर को दूसरी किस्त के रूप में करीब 24.87 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हो गई थी। डेढ़ साल पूर्व एक मार्च 2020 को गोहरनी गांव में पुलिस लाइन की आधारशिला रखने के लिए सीएम योगी आए थे। इस दौरान उन्हें पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज का भी शिलान्यास करना था, लेकिन भूूमि की खरीद-फरोख्त पूरी न होने से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। मेेरठ की छठी पीएसी बटालियन की नोडल अफसर चारु निगम का कहना है कि शामली पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज के भवनों का इस्टीमेट पुलिस मुख्यालय सिगनेचर भवन को बनाना है। हमारी बटालियन को सिर्फ भूमि खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह कार्य पूरा हो चुका हैं। डीएम जसजीत कौर, विधायक तेजेंद्र निर्वाल और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि शामली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज की आधारशिला रखने के साथ जिले में अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैराना पलायन मुद्दे के बाद उठी थी पीएसी कैंप की मांग
भाजपा से पूर्व सांसद रहे हुुकुम सिंह ने कैराना पलायन का मुद्दा उठाने के साथ ही कांधला-कैराना में पीएसी बटालियन और फायरिंग रेंज की मांग भी की थी। उनकी इस मांग को भाजपा के शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सीएम योगी तक पहुंचाया। पूर्व सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैैराना लोकसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने कैराना-कांधला में पीएसी कैंप व फायरिंग रेंज की स्थापना की घोषणा की थी।
अक्तूबर में अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित
शामली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अक्तूबर माह में वेस्ट यूपी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वह 10 अक्तूूबर को गंगोह में पूर्व मंत्री यशपाल सिंह गुर्जर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में आएंगे। 18 अक्तूबर को वह बुढ़ाना क्षेत्र में सपा के वरिष्ठ नेता सुधाकर कश्यप द्वारा आयोजित कश्यप समाज के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम शामली जिला मुख्यालय पर रखा जाएगा। अखिलेश यादव के साथ रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी आएंगे।