{"_id":"67cdeaf82bcc489f240cde7b","slug":"the-gate-of-thana-bhawan-mill-was-locked-shamli-news-c-26-1-sal1002-138243-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: थानाभवन मिल के गेट पर ताला ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: थानाभवन मिल के गेट पर ताला ठोका
विज्ञापन
थानाभवन के बजाज शुगर मिल के गेट पर धरने पर बैठे किसान । संवाद
थानाभवन। गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने बजाज शुगर मिल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज किसानों ने मिल के गेट पर ताला ठोक दिया। किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान होने तक धरना जारी रहेगा।
संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने रविवार सुबह 11 बजे किसान बजाज शुगर मिल के गेट पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर चार घंटे बाद भी मिल अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने मिल गेट पर ताला लगा दिया। किसानों का कहना था जब तक गन्ना भुगतान नही तब तक मिल से चीनी, शीरा, खोई भी बाहर नहीं जाने देंगे। भुगतान लेने के बाद ही धरना समाप्त होगा।
किसानों ने कहा कि अपनी ही फसल के भुगतान लेने के लिए मजबूर होकर धरना प्रर्दशन करना पड़ रहा है। एक माह से मिल प्रबंधन से लेकर डीएम व डीसीओ से बकाया भुगतान दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन ही मिला है। किसान कपिल राणा ने कहा चार माह के गन्ना भुगतान में मिल ने 17 दिन का ही भुगतान किया है। मिल पर किसानों का 230 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है।