{"_id":"588648094f1c1bbd7ecf449b","slug":"the-full-form-11-prtyaisyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 प्रत्यािशयों ने पर्चा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 प्रत्यािशयों ने पर्चा भरा
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन कलक्ट्रेट में ग्यारह दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। साथ ही कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों से 19 और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
कलक्ट्रेट में कैराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं। मृगांका ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में आरओ एसडीएम कैराना भानुप्रकाश शुक्ला के समक्ष पेश किया। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में पिता सांसद हुकुम सिंह, अधिवक्ता ओपी कौशिक, प्रवीण गर्ग, संजीव मौजूूूद रहे।
कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन ने प्रस्तावकों के साथ आरओ के समक्ष नामांकन पत्र पेश किया। मसी उल्ला खां निवासी कैराना ने एआईएमआईएम, धर्मवीर कश्यप निवासी मछरौली ने निर्दलीय, संदीप आनंदपुर झिंझाना की और निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
शामली विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद इस्लाम निवासी कैराना ने बसपा, विधायक पंकज मलिक ने कांग्रेेेस-सपा संयुक्त प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उनके साथ व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग मौजूद रहे। संजीव कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र आरओ एसडीएम सदर के समक्ष दाखिल किया। उधर, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर सुधीर पंवार सपा से अपने प्रस्तावकों के साथ एसडीएम ऊन एवं आरओ विजयप्रकाश तिवारी को नामांकन पत्र सौंपा। बसपा प्रत्याशी अब्दुल वारिस खां, रालोद प्रत्याशी के रूप में जावेद राव अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
सोमवार को सबसे ज्यादा नामांकन शामली विधानसभा से खरीदे गए हैं। विजेंद्र मलिक, हरेंद्र किवाना, आरिफ निवासी गंगेरू पीस पार्टी, मोहम्मद इनाम, कैराना गुफरान, कविता पत्नी वीरेंद्र कसेरवा, कवर हसन, पत्नी किश्वर कैराना, डॉ. नसीरन शामली, सरफराज शामली ने नामांकन पत्र खरीदे। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से देवी सिंह गोहरनी निर्दलीय, हरिओम शर्मा निवासी गोमतीनगर सिक्का निर्दलीय, सुनील पंवार भैसवाल, नसीम मोमिन नगर एआईएमआईएम ने पर्चे खरीदा।
कैराना विधानसभा क्षेत्र से मोहन म्यान कस्बा, धर्मवीर मन्ना माजरा निर्बल इंडियन शोषित पार्टी कैराना, मुर्सलीन कैराना इतहाद ए मिलात काउंसिलिंग, विनोद कुमार रंगाना ने नामांकन खरीदे। आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल होंगे। भाजपा विधायक सुरेश राणा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान निर्दलीय प्रत्याशी, अनिल चौहान रालोद के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।