फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fraudsters cheated the woman's coil

जालसाजों ने महिला के कुंडल ठगे

Sat, 03 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The fraudsters cheated the woman's coil
शामली सीसीटीवी में आये महिला से ठग्गी करने के आरोपी - फोटो : SHAMLI
जालसाजों ने महिला के कुंडल ठगे
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला धीमानपुरा में मंदिर से घर लौट रही महिला को चार युवकों ने अनहोनी होने का झांसा देकर सोने के कुंडल ठग लिए।
शनिवार सुबह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार निवासी शांति देवी टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद वह महिला पैदल ही घर लौट रहीं थीं। जब वह धीमानपुरा में पुराने डाकखाने वाले रास्ते के मोड़ पर पहुंची तो दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसके परिवार पर संकट बताते हुए उपाय करने को कहा। इसी दौरान अन्य दो युवक भी वहां पहुंचे और यही कहा। साथ ही उपाय करने के बारे में कहा कि वह पहने हुए सोने के कुंडल उतारकर 51 कदम चले और पीछे मुड़कर न देखे तो संकट टल जाएगा। महिला जालसाजों के झांसे में आ गई। इसी दौरान एक युवक ने उनके कानों के कुंडल निकालकर अपनी जेब में रख लिए। महिला ने कुछ दूर चलकर पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी अपने अन्य दो साथियों के साथ अलग-अलग बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed