फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The foul smell coming from the streets of the village

ऊंचा गांव में कीचड़ व जलभराव

Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The foul smell coming from the streets of the village
कैराना के ऊंचा गांव में गलियों में गंदगी व जलभराव। - फोटो : SHAMLI
गांव की गलियों से आती है दुर्गंध
विज्ञापन

कैराना। ऊंचा गांव में गलियों की सफाई न होने से गंदगी एवं जलभराव रहता है, जिसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
ऊंचागांव में शनिदेव मंदिर के समीप, राजपाल ईसम सिंह के मकान के आगे व पुराने अस्पताल के निकट और प्राइमरी स्कूल के पीछे कई स्थानों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। नालियों व सड़कों पर गंदगी होने के कारण निकासी नहीं हो पाती है, जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। वहीं, बरसात में तो हालात और खराब हो जाएंगे। बरसात में गंदा पानी जमने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाएगा और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सफाई नहीं कराई जाती है। जिस कारण सड़कों पर गंदा पानी रहता है। सड़क पर चलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

गांव में नहीं दिखाई देता सफाईकर्मी
- ऊंचागांव निवासी अनिल ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं देता है। गलियों में गंदगी व कूड़ा फैला हुआ है। ग्राम प्रधान को गांव में सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में पैदल चलना दूभर
- ग्रामीण सतीश कुमार ने बताया कि गलियों से पैदल चलना दूभर है। वृद्धों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। ग्राम प्रधान को पूरे गांव में सफाई कराने पर ध्यान देना चाहिए।

गांव में बीमारी फैलने की आशंका
- संजय कुमार ने बताया कि बरसात से पहले गलियों व नालियों की सफाई नहीं हुई तो गांव में बीमारियां फैल जाएंगी। जिसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होगी।
मच्छरों की है भरमार
- ग्रामीण प्रमोद ने बताया कि गांव में गंदगी की कई बार शिकायत की। ग्राम प्रधान को भी सफाई कराने को कहा परंतु हालात ठीक नहीं हुए। गांव की गलियों में गंदगी के कारण मच्छर अधिक हो गए हैं।

कैराना के ऊंचा गांव में गलियों में गंदगी।

कैराना के ऊंचा गांव में गलियों में गंदगी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed