फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The force will be deployed in a quiet place in Bhainswal

भैंसवाल में चप्पे चप्पे पर तैनात होगी फोर्स

Thu, 04 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The force will be deployed in a quiet place in Bhainswal
भैंसवाल में चप्पे चप्पे पर तैनात होगी फोर्स
विज्ञापन

शामली। गांव भैंसवाल में होने वाली पंचायत को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। भैंसवाल और शामली छावनी बना रहेगा। जिले के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से भी फोर्स बुलाया गया है। पीएसी और आरएफ भी तैनात की जाएगी।
शुक्रवार को भैंसवाल गांव में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। पुलिस एवं प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की ओर से मांगी गई महापंचायत की अनुमति भले ही निरस्त कर दी है, लेकिन पंचायत फिर भी होगी। प्रशासन पंचायत को लेकर किसानों से किसी तरह का टकराव नहीं चाहता है। प्रशासन की ओर से राजनैतिक दलों को अवगत करा दिया है कि पंचायत में राजनैतिक दलों के बैनर आदि का इस्तेमाल न करें। महापंचायत को देखते हुए जिले में तैनात लगभग 1550 के फोर्स के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से भी फोर्स मंगाया गया है। व्यवस्थाओं में दूसरे जिले से दो एएसपी, पांच सीओ, 275 कांस्टेबल, 10 थाना प्रभारी, 25 महिला पुलिसकर्मी और 70 दरोगा के अलावा तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ बुलाई गई है। इसके अलावा चार टीएसआई भी तैनात रहेंगे। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो कंपनी पीएसी जिले में पहले से ही उपलब्ध है। पंचायत की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस व्यवस्था बनाने के लिए तैैनात रहेगी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
पंचायत में व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों एवं फोर्स की व्यवस्था की गई है। किसान महापंचायत के लिए कोई रोक नहीं है, लेकिन राजनैतिक दलों के बैनरों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसजीत कौर, डीएम।
पंचायत को लेकर व्यवस्था बनाने के लिए फोर्स की व्यवस्था की गई है। संगठनों के नेताओं से संवाद किया जा रहा है। उनसे कहा गया है कि व्यवस्था को बनाए रखें। किसी भी तरह के टकराव की स्थिति नहीं है। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तैनात रहेगी।
- सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed