फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fog lifted, sunny

कोहरा हटा, धूप खिली

Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The fog lifted, sunny
मौसम - फोटो : demo
शामली। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद कोहरा एवं बादल छंट गए। इससे सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोब से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आगामी 28 दिसंबर को मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह आकाश में बादल छाए रहने और धुंधली धूप निकली। शीत लहर ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। पूरी रात आकाश में कोहरा रहने के बाद सोमवार को सुबह कोहरा हट गया। 
विज्ञापन


पूरे दिन सुबह से लेकर शाम तक लोगों ने धूप का आनंद लिया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी दिशा की ओर से आने वाली हवाओं से कोहरा आ गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोब से ही रविवार को
मौसम में बदलाव आया है। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी, बर्फबारी और हवाओं का असर रविवार को पूरे दिन वेस्ट यूपी में पड़ा। शाम के समय देहरादून, सहारनपुुर, मुजफ्फरनगर जिलों में बूंदाबांदी हो जाने के बाद सोमवार को कोहरा, बादल आकाश से हट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed