फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The flower market is fragrant during the wedding season

Shamli News: सहालग में महका फूलों का बाजार

Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The flower market is fragrant during the wedding season
शामली में दुकानों पर बिक्री के लिए रखे फूल। संवाद
शामली। सहालग में फूलों का बाजार अपनी खुशबू बिखेर रहा है। कारोबारी शादी वाले घरों में मांग के अनुसार विभिन्न किस्म के फूलों की आपूर्ति करा रहे हैं। खासकर दूसरे प्रदेशों के फूलों की मांग है।
विज्ञापन

शादी के मंडप में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और दिल्ली की मंडियों से फूलों की आपूर्ति हो रही है। साज-सज्जा के लिए आर्टीफिशियल फूलों की मांग भी बढ़ गई है। ज्यादातर पार्टियों में सजावट के लिए यही फूल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग में हर तरह के फूलों की मांग बढ़ जाती है। इस वजह से फूलों की कीमत भी बढ़ गई है। खासकर बड़ी पार्टियों में सजावट के लिए इन फूलों का इस्तेमाल हो रहा है। बाकी आर्टीफिशियल फूलों से काम चला रहे हैं। जयमाला, सेहरा, दूल्हे के वाहन आदि की सजावट के लिए गुलाब के फूल की खपत तेजी से बढ़ी है। हालांकि, बाहर से आने वाले फूल महंगे होते हैं। शादी की खुशी में लोग महंगाई की परवाह किए बगैर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। इस आधुनिक युग में लोग मंडप पुराने पद्धति का ही पसंद कर रहे हैं। कारीगर इसके लिए आर्टीफिशियल सजावट का सामान मंगवाकर इन्हें सजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पिछले साल की अपेक्षा बढ़े दाम

शामली के विक्रेता पवन ने बताया कि सहालग में सजावट के लिए फूलों का खूब इस्तेमाल हो रहा है। इसकी वजह से इन दिनों फूलों की मांग काफी बढ़ गई है। गर्मी की वजह से बाजार में गेंदा व गुलाब के फूल नहीं मिल रहे हैं। इसके दाम भी बढ़ गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा बुकिंग ज्यादा मिल रही है।


- फूलों के कारोबार की बढ़ी रौनक
शहर के मुख्य मार्ग स्थित नाला पटरी पर फ्लावर डेकोरेशन दुकानदार सोनू ने बताया कि सहालग शुरू होने से फूलों के कारोबार की रौनक बढ़ी है। जयमाला, स्टेज, विवाह मंडप की सजावट की बुकिंग में लगभग सात से दस हजार की बचत हो जाती है। इसके अलावा साधारण दूल्हे की गाड़ी सजाने के लिए 500 रुपये और आकर्षक नई डिजाइन के लिए एक हजार रुपये से दो हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed