फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The floor of the hospital sank even before the inauguration, the contractor started plastering

Shamli News: लोकार्पण से पूर्व ही अस्पताल का फर्श धंसा, ठेकेदार लीपापोती करने में लगा

Sun, 13 Aug 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The floor of the hospital sank even before the inauguration, the contractor started plastering
- प्रधानमंत्री आरोग्य जन कल्याण योजना के तहत दखोड़ी जमालपुर में बन रहा है स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। स्वास्थ्य सुधार के लिए बन रहा दखोडी जमालपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र उद्घाटन होने से पहले ही फर्श धंसना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने इसके निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए डीएम व सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।
क्षेत्र निकटवर्ती के ग्राम दखोड़ी जमालपुर में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आरोग्य जन कल्याण योजना के अंतर्गत 23 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया गया है। स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण अंजली देवी जिला पंचायत सदस्य के प्रयास व ग्राम प्रधान गोरधन के प्रस्ताव पर हुआ है, जिसका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। उपकेंद्र के उद्घाटन की प्रक्रिया चल रही है। जिसका उद्घाटन से पूर्व ही भवन का फर्श व दीवार धंस गई है। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण उपकेंद्र के भवन में जगह-जगह दरार पड़ गई और सभी कमरों का फर्श धंस गया, जिसके निर्माण में अनियमितताओं की आशंका नजर आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है की स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक सामग्री नहीं लगाई गई, जिस कारण भवन का फर्श व दीवार धंस गई है। प्रधान गोरधन ने बताया की जब स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण चल रहा था तो मैंने ठेकेदार से आपत्ति की थी, परंतु ठेकेदार द्वारा झूठे आश्वासन देकर जल्द बाजी में भवन का निर्माण पूर्ण कर दिया गाय और मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया की फर्श धंस जाने के कारण मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed