फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The fitness period of 300 vehicles of schools in the district is over

जिले में स्कूलों के 300 वाहनों की फिटनेस अवधि हो चुकी खत्म

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The fitness period of 300 vehicles of schools in the district is over
शामली। जिले के स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस कराने में रूचित नहीं ले रहे हैं। जिले के स्कूलों में लगभग एक तिहाई वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को नोटिस भेजकर वाहनों की फिटनेस कराने को कहा है। वाहनों की फिटनेस कराने पर जोर इसलिए दिया जा रहा है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जरूरत पड़ने पर उन वाहनों को अधिग्रहीत कर इस्तेमाल में लिया जा सके।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने वाहनों के अधिग्रहण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव में स्कूल के वाहनों को भी अधिग्रहीत कर इस्तेमाल में लेने की तैयारी चल रही है । एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक जिले के स्कूलों में लगभग 750 वाहन बस, मिनी बस, मैजिक आदि परिवहन विभाग में पंजीकृत है। इनमें करीब 300 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी है। परिवहन विभाग ने सीबीएसई बोर्ड से संचालित 33 विद्यालयों के 253 ऐसे वाहनों की सूची तैयार की है, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों के वाहनों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय से इन वाहनों की फिटनेस कराने के लिए स्कूल संचालकों को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जिले में करीब 300 स्कूल वाहन ऐसे हैं, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। उन्होंने स्कूल संचालकों से कहा है कि बच्चों को लाने व ले जाने वाले जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, उनकी फिटनेस करा ले। इस संबंध में स्कूल संचालकों को नोटिस भी भेजे जा रहे है। स्कूूल संचालकों से यह भी कहा गया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए वाहनों की जरूरत को देखते हुए वाहनों को ठीक दशा में रखे ताकि निर्वाचन कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर उन वाहनों को अधिग्रहीत किया जा सके। एआरटीओ ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। इस दौरान अगर बिना फिटनेस के कोई वाहन संचालित मिलता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस के लिए ये होना जरूरी:
- रिफ्लेकटर टेप लगी होना
- वाहन की बॉडी सुरक्षित होना
- लाइट व इंडीकेटर ठीक होना
- स्कूल के वाहन का रंग होगा
- सीटों की संख्या मानक अनुरूप होना
- धुआं प्रदूषण मुक्त होना
- स्पीड गर्वनर लगा होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed