फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The first Republic Day celebration was celebrated by sharing the details

बताशे बांटकर मनाया था पहले गणतंत्र दिवस का जश्न

Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The first Republic Day celebration was celebrated by sharing the details
शामली चरण सिंह कॉलोनी में जानकारी देते वृद्व ब्रहमसिंह - फोटो : SHAMLI
बताशे बांटकर मनाया था पहले गणतंत्र दिवस का जश्न
विज्ञापन

शामली। देश के पहले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गांव देेहात से लेकर शहरों में खुशी का माहौल था। 26 जनवरी 1950 को मनाए जाने वाले इस समारोह के दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। देश के पहले गणतंत्र दिवस के संबंध में 95 वर्षीय ब्रह्म सिंह बताते हैं कि उस दिन गांव में बताशे बांटकर खुशी मनाई गई थी।
शहर की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहने वाले वृद्ध ब्रह्म सिंह मूल रूप से गांव मुंडभर के निवासी हैं। पहले गणतंत्र दिवस के बारे में जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पहले लोगों में भाईचारा और प्रेम था। देशभक्ति कूट-कूटकर भरी हुई थी। जिस दिन संविधान लागू हुआ वह दिन भारत और उसमें रहने वाले लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। ब्रह्म सिंह ने उस दिन को याद करते हुए कहा कि पहले टीवी या अन्य संचार के कोई साधन नहीं थे। उस समय वे करीब 25 साल के थे और खेतीबाड़ी करते थे। गांव में रेडियो हुआ करती थी। उसी से पता चला था कि 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जब गांव में यह पता चला था तो गांव के लोगों में अलग ही खुशी थी। ऐसा लग रहा था कि अब आजादी के बाद उनकी अपनी खुद की सरकार होगी। आज की तरह पहले गांव में मिठाई तो होती नहीं थी। लोगों ने बताशे बांटकर खुशी मनाई थी। गांव के युवाओं में देशभक्ति का अलग ही जोश था। गांव में युवाओं की टोली भारत माता की जय के नारे लगाए थे। उस दिन गांव में त्योहार जैसा माहौल था, जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed