फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   - The first phase of Census 2021 training will begin on January 23.

जनगणना 2021 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 23 जनवरी से शुरु होगा--

Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
- The first phase of Census 2021 training will begin on January 23.
- जनगणना 2021 का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 23 जनवरी से शुरु होगा
विज्ञापन

शामली। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना 2021 कार्य का 16 मई से 30 जून 2020 तक किया जाएगा। दूसरे चरण का कार्य पूरे देश में 09 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक पूरा होगा। उन्होंने बताया कि जिले में दो मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वीवी इंटर कालेज में 23 जनवरी से 28 जनवरी तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनगणना के प्रशिक्षण के लिए 46 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए जनगणना एवं एनपीआर से संबंधित कार्य के तहत जनगणना 2021 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर तैयार करने का कार्य) 16 मई से 30 जून 2020 के मध्य में संपन्न होगा।
विज्ञापन

-कन्या सुमगला योजना का लक्ष्य बढ़ा
शामली। प्रभारी डीएम अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कन्या सुमंगला योजना के नए लक्ष्य को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि शामली का लक्ष्य शासन द्वारा 4000 हजार से बढ़ाकर 13000 हजार कर दिया गया है। जिसमें जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ को 2000, जिला कार्यक्रम अधिकारी को 1500, जिला विद्यालय निरीक्षक को 500, बेसिक शिक्षा अधिकारी को 500, सभी विकास खंडों को कुल 3000 एवं सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को 2000 नए आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। एडीएम ने संबंधित को अधिक से अधिक नए आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे लाभार्थी को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर एसीएमओ आरके सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार कैराना रणवीर सिंह, तहसीलदार शामली राजकुमार सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed