फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The first installment was released to the company one and a half years ago, construction of the plant has not started.

Shamli News: कंपनी को डेढ़ साल पहले जारी हो चुकी पहली किस्त, प्लांट का शुरू नहीं हुआ निर्माण

Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 30 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The first installment was released to the company one and a half years ago, construction of the plant has not started.
शामली भैंसवाल रोड पर कूडे की बदबू से बचने के लिये कपडा लपेट कर गुजरता बाइक सवार
शामली। निर्माण कंपनी को पहली किस्त के 1.92 करोड़ रुपये जारी होने के डेढ़ साल बाद भी शामली में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। इसकी वजह ये है कि प्लांट का निर्माण न होने से डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के पहाड़ से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शामली में आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए नगरपालिका शामली को तीन करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। प्लांट के निर्माण के लिए सहारनपुर की सीएंडडीएस कंपनी को अधिकृत किया गया है। निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने कई बार सर्वे करने के बाद भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में प्लांट का निर्माण शुरू करने की सहमति दे दी थी और आठ माह में निर्माण कार्य पूरा होना बताया गया था। शासन के निर्देश पर नगरपालिका की तरफ से करीब डेढ़ साल पहले निर्माण कंपनी के खाते में पहली किस्त के 1.92 करोड़ रुपये भेज दिए गए थे। निर्माण कंपनी के खाते में पहली किस्त भेजने के बाद भी अभी तक कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण शुरू नहीं हो सका। इस तरह से प्लांट के लिए शासन से जारी हुआ बजट का लगभग दो तिहाई हिस्सा निर्माण कंपनी के खाते में और बाकी का बजट नगरपालिका के खाते में जमा है। शासन से जारी इस बजट को अभी तक उपयोग में नहीं लाया जा सका है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव का कहना है कि निर्माण कंपनी सीएंडडीएस को पहली किस्त करीब डेढ़ साल पहले भेजी गई थी। बाकी बजट नगरपालिका के खाते में जमा है।
विज्ञापन

गंदगी के ढेर का मामला गंभीर
रालोद नेता राजन जावला का कहना है भैंसवाल मार्ग पर गंदगी के ढेर का मामला बड़ा गंभीर है। हजारों लोगों की समस्या के साथ थाना आदर्श मंडी भी वहीं है। इस मामले के निदान के लिए डीएम रविंद्र कुमार से मुलाकात करेंगे। अगर मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया तो धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को जगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गोहरनी निवासी प्रांशु चौधरी का कहना है गंदगी के ढेर की वजह से आना जाना खतरनाक है। इसकी वजह से रोज सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। श्वास के मरीज को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जल्द ही इसका निस्तारण होना चाहिए।
गांव गोहरनी निवासी सुधीर कुमार का कहना है कि भैंसवाल मार्ग पर कूड़े का पहाड़ लोगों के जी का जंजाल बना है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण वहां से निकलना मुश्किल होता है। इसका जल्दी समाधान होना चाहिए।
वेद विहार कालोनी निवासी विपुल राणा ने कहा डंपिंग ग्राउंड में लगा कूड़े का पहाड़ मुसीबत बना है। यहां पर गंदगी से दुर्गंध आती रहती है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वेद विहार कालोनी निवासी राजवीरी देवी का कहना है कि नगरपालिका रोजाना डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालती है, लेकिन इसके निस्तारण के बारे में कोई नहीं सोच रहा। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।


वेद विहार कालोनी निवासी हिमांशी का कहना है कि ग्राउंड में कई साल से कूड़ा डाला जा रहा है। यह डंपिंग ग्राउंड बस्ती के बीच में आ चुका है। अब कूड़ा डालने की बस्ती से दूर व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed