फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The final voter list for the three-tier Panchayat elections will be published on March 28.

Shamli News: 28 मार्च को होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Sat, 17 Jan 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 17 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The final voter list for the three-tier Panchayat elections will be published on March 28.
शामली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जनपद में कुल 2 लाख 87 हजार 827 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनका सत्यापन बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर 20 मार्च तक किया जाएगा। सत्यापन के दौरान मतदाताओं से आधार कार्ड के अंतिम चार अंक लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, 20 मार्च तक सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाता आगामी पंचायत चुनाव में मतदान से वंचित रह सकते हैं। सत्यापित डाटा को 20 मार्च से 27 मार्च तक ऑनलाइन अपलोड कर निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा, जबकि 28 मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने ग्रामीण मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम डुप्लीकेट मतदाता सूची में शामिल है, तो बीएलओ के संपर्क करने पर आधार कार्ड के अंतिम चार अंक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। सत्यापन में सहयोग न करने की स्थिति में मताधिकार प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ जसवंत सिंह ने बताया कि बीएलओ स्वयं मतदाताओं से संपर्क करेंगे और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया विभागीय स्तर पर मॉनिटर की जा रही है।

जिले के विभिन्न विकास खंडों में चिन्हित संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है
कांधला : 33 ग्राम पंचायतें — 50,512 मतदाता
शामली : 34 ग्राम पंचायतें — 46,750 मतदाता
ऊन : 71 ग्राम पंचायतें — 75,002 मतदाता
थानाभवन : 50 ग्राम पंचायतें — 59,519 मतदाता
कैराना : 42 ग्राम पंचायतें — 56,044 मतदाता
कुल संभावित डुप्लीकेट मतदाता : 2,87,827

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते सत्यापन कराकर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed