{"_id":"68b49af6aa571b965403fda4","slug":"the-festival-of-shri-radha-ashtami-was-celebrated-at-hanuman-dham-shamli-news-c-26-1-sal1002-148690-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हनुमान धाम पर मनाया गया श्री राधा अष्टमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हनुमान धाम पर मनाया गया श्री राधा अष्टमी का पर्व
विज्ञापन
शामली। सिद्ध पीठ श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर श्री राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य यजमान मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, महासचिव राजकुमार मित्तल संयुक्त रूप से रहे। कार्यक्रम का विधिवत पूजन पंडित मोहित वशिष्ठ, अरुण गौड़ ने किया। श्री राधा-कृष्ण की महाआरती की गई। भगवान को भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम के समय राधाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में हनुमान युवा सेवा संघ द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें करुणा चौहान श्री राधाकृष्ण संकीर्तन मंडल ज्वालापुर द्वारा भगवान को रिझाया। कार्यक्रम में रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, वंश नामदेव, शिवम गिरी, आशु निर्वाल, मोहित कुमार, वीरेंद्र ओझा, घनश्याम शास्त्री, अमित प्रजापति, भोला शर्मा, मोंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।