फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The festival of lights was celebrated with great enthusiasm across the district.

Shamli News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया दीपों का त्योहार

Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The festival of lights was celebrated with great enthusiasm across the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में दीपावली का त्योहार दो दिन तक मनाया गया। मकानों, दुकानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर रंगीन झालरों की सजावट रही। व्यापारियों ने सुबह अपने प्रतिष्ठानों और शाम को घरों में विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन किया।
सोमवार को दीपावली के त्योहार पर सुबह से ही पूजन की तैयारियों शुरू हो गई थीं। रंगीन झालरों, फूल मालाओं से मकान और दुकानों के गेट को सजाया। मुख्य गेट पर शुभ दीपावली की पट्टिया लगाई गईं। शाम को घरों में विशेष पूजन के दौरान लोगों ने फल, फूल, कमल गट्टा और मिठाई आदि से मां लक्ष्मी, गणेश भगवान, श्रीराम और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी गई। त्योहार के मौके पर देवस्थान पर पहुंचकर पितरों का पूजन किया गया। मंदिरों को भी रोशन किया गया। दीपावली पर बच्चों में खास उत्साह दिखाई दिया। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n 150 रुपये तक बिकी फूल की कली : गेंदे, गुलाब के फूल की माला आम दिनों की अपेक्षा दोगुने दाम में 40 रुपये तक बिकी। वहीं, कमल के फूल की कली 150 रुपये तक बिकी।
n दीपावली पर कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था : दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में चौराहों और बाजारों में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी।

बाजारों में पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पैदल गश्त कर रहे थे। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी संतोष कुमार ने भी शामली के दिल्ली रोड, बड़ा बाजार में पैदल गश्त की और व्यापारियों से भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed