फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The festival of Karva Chauth was celebrated with great pomp

Shamli News: कर सोलह श्रंगार, किया चांद और पति का दीदार

Thu, 02 Nov 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The festival of Karva Chauth was celebrated with great pomp
शामली ​धीमान पुरा में करवा चौथ चांद अर्घ्य देती महिलाएं
शामली। करवा चौथ का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखा। पतिदेव ने भी उन्हें उपहार दिए। रात को चंद्र र्शन के बाद छलनी में पति का चेहरा देखा और व्रत खोला।
विज्ञापन


सुबह से ही सुहागिनों में काफी उत्साह था। महिलाओं ने शुभ मुहूर्त के समय ही करवा चौथ पूजन किया और कथा सुनी। कुछ जगह सामूहिक रूप से गली मोहल्लों में महिलाएं एक दूसरे के यहां जाकर कथा पढ़ रहीं थीं। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा था। शाम को घर में पकवान बनाए और अपनी सास एवं अन्य बुजुर्गों को बायना (उपहार) दिया। इसके बाद शुरू हो गया था चांद निकलने का इंतजार। पंडितों ने चंद्रर्शन का समय रात 8.30 बजे बताया था, लेकिन रात आठ बजे से ही महिलाएं चांद का इंतजार करने के लिए छतों पर मौजूद थीं।
विज्ञापन

चंद्रदर्शन होते ही आतिशबाजी भी शुरू होने लगी थी। इसके बाद महिलाओं ने चंद्रदर्शन कर छलनी में पति का दीदार किया और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना निर्जल व्रत खोला। शहर में कई जगह लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पतिदेव ने दी रेस्तरां में पार्टी, शानदार गिफ्ट

कुछ परिवारों ने रात को चंद्र दर्शन के बाद रेस्तरां में डिनर करके व्रत खोला। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता अजय संगल, अपने परिवार को शहर के कैराना रोड स्थित रेस्तरां में डिनर कराने ले गए। अजय ने चंद्रदर्शन के बाद अर्घ्य देने की परंपरा का निर्वाह घर पर किया था। पत्नी को मार्केट से उनकी पसंद की साड़ी दिलाई। इसी तरह शहर के उद्यमी अंकित गोयल ने पानीपत मॉल्स शापिंग और डिनर का प्रोग्राम बनाया था। शाम को वहीं जाकर परिवार ने इस त्योहार को इंजॉय किया। अंकित ने भी अपनी पत्नी को उनकी पसंद की फैंसी गाउन ड्रेस वहीं से दिलाई। बाहर नौकरी करने वाले पति से महिलाओं ने चंद्रदर्शन के बाद वीडियो कॉलिंग करके बात की और व्रत खोला।

शामली  धीमान पुरा  में करवा चौथ चांद अर्घ्य  देती  महिलाएं

शामली धीमान पुरा में करवा चौथ चांद अर्घ्य देती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed