{"_id":"5ff1f0daeadec60c7aff788d9f74bc51","slug":"the-festival-is-rich-on-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर रोडवेज हुआ मालामाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर रोडवेज हुआ मालामाल
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दीपावली के त्योहार पर मंडल की रोडवेज को 72 लाख रुपये की आय हुई है, जिनमें शामली डिपो को एक लाख रुपये शामिल है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले भैया दूज पर रोडवेज बसों-ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ेगी।
दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के त्योहार के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने दीपावली प्रोत्साहन योजना सात नवंबर से लेकर 14 नवंबर तक लागू की है। योजना के तहत चालक-परिचालकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाकर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
सहारनपुर परिक्षेत्र के तहत सहारनपुर, छुटमुलपुर, गंगोह, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली डिपो शामिल है। शामली रोडवेज डिपो में जहां 19 अनुबंधित बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन हो रहा है। इसके लिए दिल्ली-शामली सहारनपुर मार्ग पर लोनी, बड़ौत, सहारनपुर डिपो के लिए रोडवेज की बसे चल रही हैं।
विज्ञापन
गोवर्धन के त्योहार के दोपहर बाद शामली रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों का निकलना शुरू हुआ। एआरएम अविनाश चंद्र और शामली बस स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दीपावली और गोवर्धन पर शामली रोडवेज डिपो की रोडवेज बसों को प्रतिदिन के हिसाब से एक लाख रुपये की आय हुई है।
सहारनपुर परिक्षेत्र के आरएम अतुल जैन ने बताया कि उनके सभी डिपो का दीपावली पर एक दिन में 72 लाख रुपये की आय हुई है।