फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The farmers protesting in the mill celebrated the thirteenth day of the ceremony of the effigy of the Managing Director.

Shamli News: मिल में धरनारत किसानों ने प्रबंध निदेशक के पुतले की रस्म तेरहवीं मनाई

Sun, 05 Nov 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The farmers protesting in the mill celebrated the thirteenth day of the ceremony of the effigy of the Managing Director.
शामली गन्ना समिति कार्यालय पर किसानो के धरने पर बोलते वक्ता
शामली। संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान किए जाने की मांग को लेकर मिल के बाॅयलर हाऊस में चल रहे धरने पर किसानों ने अपर दोआब चीनी मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल के पुतले की शनिवार को तेरहवीं मनाई। किसानों ने हवन आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। किसानों ने कहा कि संपूर्ण गन्ना भुगतान अदा किए बिना शामली चीनी मिल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को शामली चीनी मिल के बाॅयलर हाउस में किसानों का बेमियादी धरना 76वें दिन जारी रहा। धरना संयोजक संजीव शास्त्री लिलौन ने बताया कि शनिवार को संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर धरनारत किसानों ने अपर दोआब चीनी मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल के पुतले की रस्म तेरहवीं मनाई। इस मौके पर किसानोें ने हवन यज्ञ आयोजित करके प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि शामली मिल उनके कब्जे में है। बकाया गन्ना भुगतान अदा किए जाने के बाद किसान अपना बेमियादी धरना समाप्त करेंगे। धरने की अध्यक्षता राधेश्याम ने की। इस मौके पर जयवीर सिंह, धर्मेद्र, सुकमपाल, कर्मवीर देशवाल, अरविंदकुमार, अनिल, इकबाल सिंह, मेहर सिंह, सुरेश कुमार, वीरपाल सिंह मलिक, मनोज कुमार, राहुल, विनोद, मोहित कालखंडे, भोपाल, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाप चौधरी बोले, मिल प्रशासन किसान आंदोेलन समाप्त करने की रच रहे साजिश
शामली। सर्व खाप समन्वय किसान मंच के नेतृत्व में गन्ना समिति कार्यालय परिसर में चल रहे 27 वें दिन के धरने में सभी खाप चौधरियों ने कहा कि मिल मालिक किसानों का बेमियादी धरना समाप्त करने का षड्यंत्र कर रहा है। बाबा संजय कालखंडे ने कहा कि मिल प्रशासन की नियत में खोट है, ये कोई भी साजिश रच कर धरना तोड़ने को आमादा है। किसी भी परिस्थिति में किसान संघर्ष करने को तैयार हैं। पूर्ण भुगतान के बिना मिल नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को धरने पर भैसवाल के शोकेंंद्र ने कहा कि कोई भी फैसला किसानों के बीच होगा। पूर्ण भुगतान और अगले सत्र में 14 दिन में भुगतान की मांग को दोहराया। मांग पूरी होने तक कोई किसान मिल को गन्ना नहीं देंग़े। धरने में परविंद्र, विनोद, शेखर, शीशपाल, रणपाल निर्वाल, वीरसैन, अजित, विनोद, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

ऊन चीनी मिल रविवार को होगी चालू, तैयारी पूरी
शामली। जिले की दूसरी ऊन चीनी मिल रविवार को सुबह 11 बजे चालू हो जाएगी। चीनी मिल की ओर पेराई सत्र शुुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed