{"_id":"651329aeeaede035e30244e4","slug":"the-environment-is-getting-polluted-due-to-mountains-of-garbage-shamli-news-c-26-1-sal1002-9545-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कूड़े के पहाड़ से वातावरण हो रहा दूषित, जहरीली हवा से बीमारियां फैलने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कूड़े के पहाड़ से वातावरण हो रहा दूषित, जहरीली हवा से बीमारियां फैलने का डर
Wed, 27 Sep 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली भैंसवाल रोड पर कूडे की बदबू से बचने के लिये रूमाल लपेट कर गुजरते स्कूली छात्र
शामली। शहर के भैंसवाल मार्ग पर नगरपालिका के डंपिंग ग्राउंड में बने कूड़े के पहाड़ का निस्तारण न होने से वातावरण दूषित हो रहा है। वायु प्रदूषण के कारण लोगों को श्वास की बीमारियां फैलने की आशंका बनी है। साथ ही हृदय रोगियों के लिए खतरा बना हुआ है। नागरिकों के साथ स्कूल-कॉलेज आने जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोगों की इस परेशानी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हरदेव नगर कालोनी की महिलाओं व नागरिकों का कहना है कि कई बार कलक्ट्रेट में और नगरपालिका में जाकर इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के दिनों में और तेज हवा चलने से यह समस्या और गंभीर बन जाती है। उनका कहना है दूषित वातावरण की वजह से श्वास के रोग होने की आशंका बनी रहती है। हृदय रोगियों के लिए दूषित वातावरण किसी खतरे से कम नहीं है। नगरपालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और कूड़ा निस्तारण की समस्या जस की तस बनी है।
नगरपालिका के वार्ड आठ के सभासद अजय कुमार उर्फ बॉबी का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हुए कूड़े से दुर्गंध आती है। कूड़ा निस्तारण करने और इस समस्या के समाधान की मांग कई बार नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से की जा चुकी है। उनका कहना है कि इस समस्या के समाधान कराने की कोशिश में है, ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे श्वास की बीमारियां, दमा, फेफड़ों में संक्रमण, श्वास की नली में सूजन, एलर्जी व संक्रमण, श्वास का फूलने के अलावा निमोनिया, अस्थमा, आंखों में जलन आदि होने की आशंका रहती है। इससे बचने के लिए फेस मास्क लगाएं और ऐसी जगह जाने से बचे, जहां पर वायु प्रदूषण होता है।
मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित कुमार का कहना है कि शामली में भैंसवाल मार्ग पर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा इकट्ठा होेने का मामला जानकारी में है। कूड़ा निस्तारण न होने से वायु प्रदूषण की समस्या बन रही है। इस संबंध में नगरपालिका अधिकारियों से जानकारी की जाएगी कि कूड़ा निस्तारण करने के लिए उनके स्तर से क्या किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
ये बोले नागरिक:
डंपिंग ग्राउंड के पास चल रहे निजी स्कूल के संचालक दिव्य प्रभाकर का कहना है कि कूड़े के ढ़ेर से दुर्गंध आने से शिक्षकों व बच्चों को परेशानी होती है। बच्चों को कमरे से बाहर नहीं बैठा सकते। बरसात के दिनों में तो कमरे के अंदर तक दुर्गंध आती रहती है।
हरदेव नगर कालोनी निवासी सुमन ने बताया कि पालिका डंपिंग ग्राउंड में रोजाना शहर का कूड़ा डालती है। तेज हवा चलने पर व बरसात में तो लगातार दुर्गंध आने से श्वास लेना भी मुश्किल हो जाता है। करीब छह माह पहले कलक्ट्रेट में जाकर शिकायत की गई, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
प्रियंका सैनी ने बताया कि कूड़ा तो रोज डाला जाता है, पर इसके निस्तारण के बारे में कोई नहीं सोचता। दुर्गंध उठने से वातावरण दूषित हो रहा है।
डंपिंग्र ग्राउंड के सामने दुकान करने वाले विजय बालियान का कहना है कि प्रदूषण होने से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध के कारण इस मार्ग से आना जाना भी मुश्किल होता है।