फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The employees surrounded the EO of the municipality and created a ruckus

Shamli News: कर्मचारियों ने पालिका के ईओ का घेराव कर हंगामा किया

Tue, 08 Apr 2025 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The employees surrounded the EO of the municipality and created a ruckus
शामली नगरपालिका में ईओ का घेराव करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली की स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमित तेश्वर के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में कर्मचारियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कई समस्याएं रखीं, जिस पर अधिशासी अधिकारी के समस्याओं के समाधान की मांग की।
सोमवार को कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अमित तेश्वर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता करने उनके कार्यालय में गए थे। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारी भी कार्यालय में पहुंच गए। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

अमित तेश्वर का कहना था कि पहले भी दो बार उनके साथ इसी तरह का व्यवहार किया जा चुका है। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के महासचिव विनोद निर्वाल ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों में तेल की समस्या को लेकर महासंघ के अध्यक्ष दोपहर में अधिशासी अधिकारी से वार्ता करने गए थे। वहां पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, जिस पर कर्मचारियों व सफाई नायकों ने विरोध जताते हुए रोष व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारियों को समय पर तेल देने, बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए सफाई कर्मचारियों को बढ़ाने, समय पर वर्दी बढ़ाने आदि मांगें रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी का कहना है कि उन्हाेंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया। अभद्रता का आरोप गलत है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताई है, जिसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed