फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The election of ration dealer was held in the Khuli meeting, the uproar of the villagers

खुली बैठक में हुआ राशन डीलर का चुनाव, ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The election of ration dealer was held in the Khuli meeting, the uproar of the villagers
झिंझाना। ग्राम पंचायत पटनी परतापुर के गांव खजूर वाला में पर्यवेक्षक बीडीओ मुकेश कुमार एवं ग्राम सचिव अर्पण मलिक ने खुली बैठक में गांव के राशन डीलर का चुनाव कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटनी परतापुर में राशन डीलर राजबीरी देवी इस्तीफा देने के बाद शनिवार को गांव खजूरवाला के मंदिर में अधिकारियों व ग्रामीणों की खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायत के तीनों मजरे खजूरवाला, पटनी व धर्मपुरा के ग्रामीण उपस्थित रहे। राशन की दुकान के लिये गांव लक्ष्मणपुरा निवासी कृष्णपाल एवं गांव धर्मपुरा से सुभाष ने दावेदारी पेश की, जिस पर पर्यवेक्षक मुकेश कुमार एवं ग्राम सचिव अर्पण मलिक ने वोटिंग के आधार पर कृष्णपाल को राशन की दुकान का आवंटन कर दिया, जिस पर सुभाष पक्ष ने हंगामा कर अधिकारियों पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम ऊन से अपनी शिकायत की। सुभाष पक्ष से योगेंद्र, डाक्टर अमन कुमार, घनश्याम आदि ने आरोप लगाया कि चुनाव पर्यवेक्षक ने केवल गांव लक्ष्मणपुर के लोगों के हस्ताक्षर एवं अंगूठे लगवाए, जबकि अन्य गांव के व्यक्ति के किसी भी दस्तावेज पर कोई हस्ताक्षर नहीं कराए। इसलिए गांव लक्ष्मणपुर के कृष्णपाल के.पक्ष मे चुनाव हो गया। दूसरे पक्ष सुभाष के पक्ष पर कोई हस्ताक्षर नहीं कराए, जिस कारण अधिकारियों ने कृष्णपाल को विजय घोषित किया। चुनाव पर्यवेक्षक और ग्राम सचिव अर्पण मलिक ने बताया की गांव में राशन डीलर के लिये एक सप्ताह पहले गांव में मुनादी कराई गई थी। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड के आधार पर वोटिंग होगी और राशन डीलर का चुनाव होगा। उसी आधार पर कार्य किया गया है, जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। वोटिंग के आधार पर कृष्णपाल लक्ष्मणुरा को राशन डीलर नियुक्त किया गया है, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। एसडीएम ऊन गौरव सोंगरवाल का कहना है कि चुनाव ठीक हुआ है। दोबारा समय नहीं दिया जाएगा। बैठक में सुंदर, मोहरसिंह, ग्राम प्रधान इतवारी, जयसिंह, चरणसिंह, मोहन, भोला, राजीव, शकुंतला आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed