फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The drizzle increased the chill

Shamli News: बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी

Thu, 01 Feb 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The drizzle increased the chill
शामली बरसात में छाता लगा कर जाती युवती
शामली। पश्चिमी विक्षोभ बिगड़ जाने के बाद बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम मे ंबदलाव आने से दिन का एक डिग्री सेल्सियस तापमान घट गया और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी चार फरवरी तक रहने की संभावना है। हल्की बूंदाबादी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सुबह के समय कोहरा और दोपहर के बाद हल्की धूप निकल रही थी। बुधवार को सुबह के समय आकाश में बादल और हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। दो बजे के बाद आकाश में घने बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ समय के लिए रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांंदी के बाद मौसम में ठिठुरन पैदा हो गई। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियश गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।बुधवार को दिन का तापमान 17 और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के प्रोफेसर यूपी शाही के अनुसार, आगामी चार फरवरी तक मौसम बिगड़ा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed