फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The door-to-door campaign will run in the district from March 16

विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के शुभारंभ पर निकाली जागरूकता रैली

Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The door-to-door campaign will run in the district from March 16
शामली सीएचसी में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
16 मार्च से जिले में घर-घर चलेगा दस्तक अभियान
विज्ञापन

शामली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह में इस बार दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। रविवार को सीएचसी से इस अभियान का शुभारंभ पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली का शुभारंभ सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल और सीएमओ डा. संजय भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली अस्पताल रोड, हनुमान रोड, मिल रोड आदि स्थानों से होते हुए सीएचसी पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में एनसीसी कैडेट, आशा, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर एसीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर, जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार, एसीएमओ डा. सफल कुमार, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, डा. विजेंद्र कुमार, यूएस भट्ट, दीपक कुमार, डीपीएम आशुतोष और रजनीश कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

16 मार्च से चलेगा दस्तक अभियान
नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. श्रीकांत ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगरपालिका, ग्राम पंचायत, शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग समेत नौ विभाग भी सहयोग करेंगे। इस बार 16 से 31 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में 16052 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरके सागर ने बताया कि दो मार्च से मिशन इंद्रधनुष अभियान का चौथा चरण शुरू हो रहा है। इस अभियान के टीकाकरण के वंचित दो साल तक के बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जनपद में 1751 गर्भवती महिलाओं को और 16052 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए 15 साल तक के बच्चों को एक मार्च से 17 मार्च तक जापानी इंसेफेेलाइटिस (जेई) के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed