फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Dog Squad turned around and stopped on the road

डॉग स्कवयाड इधर-उधर घूमा और सड़क पर आकर रुक गया

Tue, 31 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Dog Squad turned around and stopped on the road
डॉग स्कवॉड इधर-उधर घूमा और सड़क पर आकर रुक गया
विज्ञापन

शामली। शहर की पंजाबी कालोनी में हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपियों की पहचान और सुराग तलाशने के लिए मुजफ्फरनगर से डॉग स्कवॉड टीम को बुलाया। करीब ढाई घंटे बाद मुजफ्फरनगर से पहुंची टीम को लेकर जांच की। टीम आने तक पुलिस ने मकान को सील रखा और किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया।
मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही पुलिस को तिहरे हत्याकांड की सूचना मिली तत्काल थाना पुलिस के साथ ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मकान को सील कर दिया। पुलिस ने मृतक अजय पाठक के भाईयों और परिवार के लोगों को ही अंदर जाने दिया। बाकी लोगों को गेट पर ही बाहर रोका गया। शहर के लोगों ने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए डॉग स्कवॉड के आने तक उन्हें बाहर ही रोक दिया। शाम को करीब छह बजे मुजफ्फरनगर से डॉग स्कवॉड के साथ टीम पहुंची। आधे घंटे तक डॉग से घर के अंदर ही जांच कराई। इसके बाद डॉग को लेकर टीम बाहर निकली। भीड़ के बीच से होता हुआ डॉग स्कवाड करीब 300 मीटर दूर इधर-उधर घूमते हुए मुख्य सड़क पर जाकर रुक गया। इसके बाद डॉग स्कवॉड को वापस ले जाया गया। पुलिस का कहना था कि लोगों की भीड़ ज्यादा होने के कारण एरिया डिस्टर्ब हो गया, जिसके चलते डॉग स्कवॉड से कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी की गहनता से जांच
पंजाबी कालोनी में अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर से फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर करीब दो घंटे तक रहकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से रक्त के नमूने लेने के साथ ही घर की अन्य चीजों से भी नमूने उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed