फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The DM inspected the warehouse and took stock of the arrangements.

Shamli News: डीएम ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected the warehouse and took stock of the arrangements.
शामली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए जनपद में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक यादव ने तहसील परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने एफएलसी प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, गोदाम की सुरक्षा और अभिलेखों की व्यवस्था पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से एफएलसी के दौरान अपनाई जा रही व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। आलोक यादव ने प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पूरी पारदर्शिता और सावधानी से करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गोदाम में सभी व्यवस्थाएं आयोग के मानकों के अनुरूप पाई गईं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सचिन राजपूत और तहसीलदार सदर राहुल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed