फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The Divisional Commissioner expressed displeasure over the pending cases not being resolved on time.

Shamli News: लंबित वादों का समय पर निस्तारण न होने पर मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Divisional Commissioner expressed displeasure over the pending cases not being resolved on time.
शामली। मंडलायुक्त डॉक्टर रुपेश कुमार ने तहसील सदर और कलक्ट्रेट कार्यालय का जायजा लिया। सदर तहसील में लंबित वादों का समय पर निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। सदर तहसील में अलमारी खुलवाकर फाइलों का रखरखाव चेक किया।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट कार्यालय, सभाकक्ष, डीएम कक्ष, अपर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, संयुक्त कार्यालय का जायजा लिया। संयुक्त कार्यालय में आयुक्त ने अलमारी खुलवाकर फाइलों का रखरखाव चेक किया। तहसील सदर के निरीक्षण में मंडलायुक्त ने एसडीएम न्यायालय में पांच वर्ष से अधिक लंबित वाद की संख्या शून्य मिली। मौके पर एक से तीन वर्ष तक के लंबित वादों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए तहसील में अग्निशमन यंत्र की सुविधा, कीटनाशक का छिड़काव, सेवा अभिलेख आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम न्यायालय में अलमारी को खुलवाकर फाइलों का रखाव भी देखा गया। आरके ऑफिस भू अभिलेखागार में ग्राम सुन्ना का बस्ता चेक करते हुए बस्ता सूची के अनुसार अभिलेख चेक किए गए जो ठीक मिले। आयुक्त ने नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान, एडीएम सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम सदर अर्चना शर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन कार्यालय प्रभारी विनय भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed