फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district will get the gift of 10 roads of length 80 km

जिले को 80 किमी लंबाई की 10 सड़कों की मिलेगी सौगात

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The district will get the gift of 10 roads of length 80 km
जिले को 80 किमी लंबाई की 10 सड़कों की मिलेगी सौगात
विज्ञापन

शामली। जिले को जल्द ही करीब 80 किमी लंबाई की 10 सड़कों की सौगात मिलेगी। केबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश सरकार ने इन सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेज दिया है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही इन सड़कों का कार्य शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि विकास को लेकर भाजपा सरकार काफी गंभीर है। उसी क्रम में लगातार उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिसमे शामली जनपद से 10 नई सड़कें जो कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनवाई जाएगी, उनके प्रस्ताव भेजे गए हैं जल्दी यह प्रस्ताव पास होंगे तो निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सड़क का नाम और लंबाई
-गांव कुतुबगढ़ से गांव हसनपुर लुहारी - 8.650 किमी
-गांव चौसाना से कस्बा ऊन- 9.90 किमी
-गांव केरटू से टोडा गांव के मोड़ तक- 8.20 किमी
-गांव चौसाना से गांव मुंडेट खादर मार्ग-8 किमी
-गांव चौसाना से गांव मुंडेट-8.50 किमी
-जलालाबाद से गांव अलीपुरा-6.10 किमी
-गांव कुतुबगढ़ से गांव रायपुर-5.10 किमी
-गांव किरोड़ी से गांव धनेना-7.35 किमी
-गांव टोडा मोड़ से गांव पांथूपुरा-10.10 किमी
-गांव रामडा से मलकपुर-7.60 किमी
एक करोड़ से होगी चार सड़कों की मरम्मत
लोक निर्माण विभाग करीब एक करोड़ की लागत से चार सड़कों की मरम्मत कराएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। काफी समय से इन मार्गों की हालत काफी जर्जर थी। सड़कों की मरम्मत होने से ग्रामीणों की परेशानी कम होंगी। कैराना बाईपास से भूरा-कंडेला मार्ग, भूरा से कसेवरा खुर्द मार्ग, कैराना-झिंझाना मार्ग से गोगवान मार्ग, टपराना से बुद्धपुरा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

सड़क का नाम और लागत
कैराना बाईपास से भूरा-कंडेला मार्ग 34.50 लाख, भूरा से कसेवरा खुर्द मार्ग 20.80 लाख, कैराना-झिंझाना मार्ग से गोगवान मार्ग19.40 लाख, टपराना से बुद्धपुरा मार्ग की 32.15 लाख रुपये में मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed