{"_id":"581395e54f1c1bf535bc19da","slug":"the-district-vulnerable-to-diseases-official-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों की चपेट में जिला, अफसर मौन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों की चपेट में जिला, अफसर मौन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि जिले में बीमारियों का प्रकोप है। वहीं, यमुना नदी से अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। इन समस्याओं से स्थानीय प्रशासन भलीभांति अवगत है, मगर सब आंख मूंदे बैठे हैं। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य नहीं दिया जा रहा।
शुक्रवार को शामली नगरपालिका परिषद सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि वह जिले के कई गांवों में भ्रमण करके आए। हर गांव में बीमारियों का प्रकोप फैला हुआ है। कहीं वायरल फैल रहा है, तो कहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हैं। अकेले बधेव गांव में ही दो महीने के भीतर 50 से ज्यादा लोगों की मौत बीमारी के कारण हो चुकी हैं।
बीमारियां फैलने की बड़ी वजह जल प्रदूषण है। इस बारे में स्थानीय प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार को भी पूर्व में पत्र भेजकर उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई, लेकिन प्रदेश सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।
विज्ञापन
वहीं, कैराना लोकसभा क्षेत्र में ही सहारनपुर से चिलकाना से लेकर बागपत तक यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन चल रहा है। एनजीटी बार बार हिदायत दे रही है और सीबीआई जांच भी चल रही है। जिले की तीनों चीनी मिलों पर करीब 130 करोड़ रुपये बकाया हैं। प्रशासन भी प्रदेश सरकार के इशारे पर जनता का शोषण कर रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला महामंत्री राजन बत्रा, डॉ. मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे।