{"_id":"609d669d8ebc3e8dbd7bbd6d","slug":"the-district-received-ten-metric-tons-of-oxygen-shamli-news-mrt53821764","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को दस मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को दस मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को दस मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली
शामली। कोरोना महामारी बचाव के मद्देनजर जिले में दस मीट्रिक टन ऑक्सीजन जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गई। डीएम ने बताया कि जिले में मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत आक्सीजन की पूर्ति के उद्देश्य से शामली जिले को इनोक्स मोदीनगर से 10 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन बृहस्पतिवार को मिल गई। कोरोना मरीज या ऐसे मरीज जिसका ऑक्सीजन लेवल कम है और सांस लेने में दिक्कत है, वह हॉस्पिटल में भर्ती हो। ऐसे मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। जनपद में ऑक्सीजन और दवाई की कोई कमी नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 पर फोन कर समस्या अवगत करा सकते हैं।