फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The District Magistrate inspected the sewage treatment plant and Mamour lake

Shamli News: जिलाधिकारी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व मामौर झील का किया निरीक्षण

Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the sewage treatment plant and Mamour lake
कैराना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम अरविन्द्र कुमार चौहान-संवाद - फोटो : सैफई डिपो की बस में खिड़की का शीशा जाम होने से ठिठुरता यात्री।
शामली, कैराना। डीएम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व मामौर झील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झील में आने वाले गंदे पानी व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा गंदे पानी को शुद्ध करने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में मामौर झील से आने वाले गंदे पानी को प्लांट द्वारा शुद्ध करने के बारे में जानकारी ली। लाखों लीटर गंदा पानी प्रतिदिन शुद्ध करके यमुना नदी में प्रवाहित किया जाता है। इसके बाद डीएम मामौर झील पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मामौर झील में कैराना से बड़े नाले द्वारा आने वाले गंदे पानी के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मामौर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को भी देखा।
विज्ञापन

मवी निवासी संजय ने अन्य ग्रामीणों के साथ डीएम को शिकायत की कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन दो जगह से लीकेज है जिसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। डीएम ने सीवेज प्लांट कर्मचारियों को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम स्वप्निल यादव मौजूद रहे।

कैराना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम अरविन्द्र कुमार चौहान-संवाद

कैराना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम अरविन्द्र कुमार चौहान-संवाद- फोटो : सैफई डिपो की बस में खिड़की का शीशा जाम होने से ठिठुरता यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed