फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The district got 2652 metric tonnes of urea rake

Shamli News: जिले को मिली यूरिया की 2652 मीट्रिक टन की रैक

Sat, 29 Apr 2023 04:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
The district got 2652 metric tonnes of urea rake
-आंवला से आया यूरिया, पीसीएफ के बफर गोदाम जसाला पर भेजा गया यूरिया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। खरीफ फसल की तैयारी को देखते हुए आंवला से जनपद को यूरिया की 2652.888 मीट्रिक टन की रैक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यूरिया को पीसीएफ के बफर गोदाम जसाला में भेज दिया है। उन्होंने सभी समितियों को आवश्यकता के अनुसार यूरिया की डिमांड भेजने के आदेश दिए हैं।

इस समय खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है। ऐसे में यूरिया व डीएपी की काफी आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए यूरिया की पहली रैक जनपद में पहुंची है। शनिवार को आंवला से 2652.885 मीट्रिक टन यूरिया ट्रेन से पहुंचा। अब जनपद में करीब 8486.82 एमटी यूरिया और 2527.90 मीट्रिक टन एनपीके की उपलब्धता हो गई है। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यूरिया की रैक मिल गई है। जसाला के गोदाम में यूरिया को भेज दिया गया है। सभी सहकारी समितियों और गन्ना समितियों, अन्य संस्थाओं को आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में एनपीके की उपलब्धता और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों से अनुरोध किया है कि वह अपनी आवश्यकता के अनुसार जोत आधार पर यूरिया लें। किसी भी प्रकार का भंडारण ना करें। जनपद में एनपीके, डीएपी की प्राप्त उपलब्धता है। सभी उर्वरक विक्रेता, थोक विक्रेताओं और रिटेल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा ओवर रेटिंग, स्टॉक रजिस्टर और किसानों को यदि बिल प्रोवाइड नहीं किया गया तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed