फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The demand for full sugarcane payment is justified, standing with the farmers: Harendra Malik

संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग जायज, किसानों के साथ में खड़े हैं : हरेंद्र मलिक

Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The demand for full sugarcane payment is justified, standing with the farmers: Harendra Malik
शामली के गन्ना समिति कार्यालय में किसानो के धरने पर बोलते सांसद हरेंद्र मलिक
शामली। सर्वखाप समन्वय किसान मंच का सोमवार को 14 वें दिन बेमियादी धरने और क्रमिक अनशन पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक पहुंचे और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों के समर्थन में खड़े हैं। किसानों से शांतिपूर्वक ढंग से लड़ाई जारी रखने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय परिसर में सर्वखाप समन्वय किसान मंच के क्रमिक अनशन पर कंवरपाल , देवराज जटराणा, बिट्टू, रामपाल सिंह, भीम सिंह बैठे। धरने पर सपा के सांसद हरेंद्र मलिक ने पहुंचकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की हर हाल में मदद की जाएगी।
विज्ञापन

बेमियादी धरने में मास्टर संजीव सिलावर, विक्रम, जितेंद्र, सुरेंद्र आर्य, सुधीर, सत्य प्रकाश, बाबू राम, संजय, धर्मबीर सिंह, देवेंद्र , शमशाद आदि किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता चौधरी करण सिंह ने की। संचालन संजीव प्रधान सिंभालका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजू में किसानों का धरना जारी
शामली। भाजू में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कट की मांग को लेकर किसानों का बेमियादी धरने सोमवार को जारी रहा। धरने में बोबी प्रधान, देशराज सिंह, ओमपाल सिंह, दिनेश शर्मा, कल्लू, संजीव मलिक, पिंटू, संदीप आदि किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि भाजू कट की मांग पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed