{"_id":"582ca27f4f1c1b59368ffcbf","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-collision-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपू की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपू की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पानीपत रोड पर ग्राम पंजीठ के पास टैंपू में बैठने के दौरान दूसरे टैंपू ने युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी टैंपू चालक के खिलाफ ने गैर इरादातन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार दोपहर एक बजे ग्राम अलीपुर निवासी शाकिर (35) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पानीपत जा रहा था। पानीपत रोड पर ग्राम पंजीठ के पास शाकिर पत्नी व बच्चों के साथ एक टैंपू में बैठने लगा। इसी दौरान कैराना की ओर से जा रहे दूसरे टैंपू ने शाकिर को टक्कर मार दी। जिससे शाकिर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शाकिर की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद टैंपू चालक मौके से फरार हो गया। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन टेंपो चालक का कोई सुराग नहीं लग सका। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं, शाकिर के बडे़ भाई उस्मान निवासी अलीपुर की तहरीर पर पुलिस ने टैंपू चालक यामीन निवासी रामडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, लोगों का कहना है कि टेंपो चालक मानक से अधिक सवारियां बैठाकर अनियंत्रित गति से वाहन को चलाते हैं, जिससे हादसे होते हैं। पूर्व में हुए हादसों में भी कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन आज तक भी टेंपो चालकों पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से भी इनके खिलाफ अभियान नहीं चलाया जाता है।