फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The death of the person injured in attack

जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति की मौत

Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
The death of the person injured in attack
Fight
कैराना। दो दिन पूर्व बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के चलते दभेड़ी खुर्द में घर में घुसकर किए गए जानलेवा हमले के दौरान घायलों में से एक व्यक्ति की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर अन्य घायलों की भी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव दभेडी खुर्द में शनिवार शाम जाबिर की दूसरे पक्ष से बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला किसी तरह शांत हो गया था। इसके बाद रात्रि में ही कई हमलावर हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर जाबिर के घर में घुस आये। हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करके जाबिर व उसके पिता नत्थू, राशिद, बुंदी व असरा को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


 बाद में घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को कैराना सरकारी अस्पताल में भेज दिया था। जहां से गंभीर हालत के चलते सभी घायलों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया था। गंभीर रूप से घायल जाबिर को पहले मेरठ तथा वहां से दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में रेेफर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दभेडी खुर्द के ग्राम प्रधान चौधरी मुंशाद अली चौहान ने बताया कि सोमवार सांय 4 बजे जाबिर (40) की दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि उन्हें जाबिर की मौत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed