{"_id":"610c2a078ebc3ec1f3743c81","slug":"the-death-of-an-old-man-due-to-a-sudden-bullet-fired-from-a-gun-shamli-news-mrt5506267183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से चली गोली से वृद्ध की मौत, पौत्र हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से चली गोली से वृद्ध की मौत, पौत्र हिरासत में लिया
विज्ञापन
शामली/गढ़ीपुख्ता (शामली)। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव गागौर में रात को तमंचे से अचानक चली गोली से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के 16 वर्षीय पौत्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
बुधवार रात को गांव गागौर में वृद्ध देशराज (80) घर के आंगन में सोया था। देर रात में वृद्ध को घर के बाहर से कुछ आवाज सुनाई दी। वृद्ध ने बाहर चोरों की आवाज समझते हुए अपने 16 वर्षीय पौत्र को तमंचा लाने को कहा। आनन फानन में जैसे पौत्र ने अपने दादा को तमंचा दिया, तभी अचानक तमंचे से गोली चल गई। गोली वृद्ध के सीने में लगने से उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मौके से तमंचा व खोखा बरामद कर मृतक के पौत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
कोट....
वृद्ध की मौत के मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी किशोर को बाल सुधार ग्रह भेज दिया है। - ओपी सिंह, एएसपी