{"_id":"5f2c4ad88ebc3e3ce151de09","slug":"the-dead-body-was-taken-out-of-the-grave-nine-days-after-burial-shamli-news-mrt4949903184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफनाने के नौ दिन बाद कब्र से निकलवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफनाने के नौ दिन बाद कब्र से निकलवाया शव
विज्ञापन
कैराना के गांव मोहम्मदपुर राई में देर शाम दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस प्रशासन शव को कब्र से बाहर न?
- फोटो : SHAMLI
दफनाने के नौ दिन बाद कब्र से निकलवाया शव
कैराना। दिल्ली में पेंट करने के दौरान गिरकर घायल हुए मोहम्मदपुर राई निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसके शव को दफना दिया। नौ दिन बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस गांव पहुंची और कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
कैराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी 35 वर्षीय साजिद दिल्ली में पेंटर का कार्य करता था। 14 जुलाई को वहीं पर काम के दौरान साजिद गिरने से घायल हो गया था। मामले में दिल्ली के कजावला थाने में कार्यस्थल के मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। 22 जुलाई को परिजन ने दिल्ली से साजिद को डिस्चार्ज कराकर पानीपत के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई थी। साजिद की मौत के बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने गांव लाकर कब्रिस्तान में दफना दिया था। इसके अगले दिन 29 जुलाई को दिल्ली से मुकदमे के विवेचक एसआई जितेंद्र कुमार गांव पहुंचे, तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस डीसीपी से आदेश लेकर शामली पहुंची तथा डीएम को कब्र खुदवाने की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया। डीएम से अनुमति प्राप्त कर दिल्ली पुलिस शाम करीब सात बजे नंगला राई कब्रिस्तान में पहुंच गई। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा की मौजूदगी में कब्र की खोदाई की गई। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि साजिद के शव को कब्र से निकाल लिया गया है। पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी।

कैराना के गांव मोहम्मदपुर राई में देर शाम दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस प्रशासन शव को कब्र से बाहर न?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन