फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The culvert broke within a month, anger among the people

Shamli News: एक माह के अंदर ही पुलिया टूटी, लोगों में आक्रोश

Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
The culvert broke within a month, anger among the people
झिंझाना। बिड़ौली बस स्टैंड पर नगर पंचायत द्वारा बनाई गई पुलिया सरकारी अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्राली के वजन में ही टूट गई। इससे अनाज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। मोहल्ले वासियों ने पुलिया में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। कस्बे के लोगों ने एक माह के अंदर ही पुलिया टूटने की शिकायत एसडीएम ऊन से कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ला तलाही स्थित नफीसा कोटेदार के यहां सरकारी अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। जिस समय अनाज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नवनिर्मित पुलिया के ऊपर से गुजरने लगी, तभी पुलिया के स्लैब टूटकर ट्रॉली का पहिया नाले में फंस गया। साथ ही सरकारी अनाज की बोरियां सड़क पर बिखर गई। पुलिया का पुनर्निर्माण 15 दिन पूर्व नगर पंचायत द्वारा कराया गया था। उस समय ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध मोहल्ले वासियों ने किया था, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने विरोध के बाद भी घटिया सामग्री का प्रयोग कर पुलिया का निर्माण पूरा कर दिया था। हाशिम, शहजाद, नवाब, शहनवाज, मेहरबान, आबिद अंसारी ने कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप ने कहा कि टूटे स्लैब को दोबारा ठीक करा दिया जाएगा।

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

मोहल्ला शहबाजपुर में बिजली की जर्जर लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed